Skip to main content

अज्ञात स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर हेडगेवार – 4




नरेंद्र सहगल

नेशनल मेडिकल कॉलेज कलकत्ता से डॉक्टरी की डिग्री और क्रांतिकारी संगठन अनुशीलन समिति में सक्रिय रहकर क्रांति का विधिवत प्रशिक्षण लेकर डॉक्टर हेडगेवार नागपुर लौट आए. स्थान-स्थान से नौकरी की पेशकश और विवाह के लिए आने वाले प्रस्तावों का तांता लग गया. डॉक्टर साहब ने बेबाक अपने परिवार वालों एवं मित्रों से कह दिया ‘मैंने अविवाहित रहकर जन्मभर राष्ट्रकार्य करने का फैसला कर लिया है. इसके बाद विवाह और नौकरी के प्रस्ताव आने बंद हो गए और डॉक्टर साहब भी अपनी स्वनिर्धारित अंतिम मंजिल तक पहुंचने के लिए पूर्ण स्वतंत्र हो गए. उनकी यही पूर्ण स्वतंत्रता उन्हें देश की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के रास्ते पर ले गई.

देशव्यापि महासमर की योजना

कलकत्ता में अनुशीलन समिति के कई साथियों के साथ विस्तृत चर्चा करके डॉक्टर हेडगेवार ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से भी भयंकर महासमर की योजना पर विचार किया था. यह भी गंभीरता से चर्चा हुई थी कि जिन कारणों से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम राजनीतिक दृष्टि से विफल हुआ, उन विफलताओं को न दोहराया जाए. नागपुर पहुंचने के कुछ ही दिन बाद वे इस योजना को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से शस्त्रों और व्यक्तियों को जुटाने में लग गए. डॉक्टर साहब की क्रांतिकारी मंडली ने यह विचार भी किया कि सेना में युवकों की भारी भरती करवा कर, सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त करके अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह कर दिया जाए.

इसी समय विश्वयुद्ध के बादल बरसने प्रारम्भ हो गए. अंग्रेजों के समक्ष अपने विश्वस्तरीय साम्राज्य को बचाने का संकट खड़ा हो गया. भारत में भी अंग्रेजों की हालत दयनीय हो गई. देश के कोने-कोने तक फैल रही सशस्त्र क्रांति की चिंगारीकांग्रेस के भीतर गर्म दल के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा किया जा रहा स्वदेशी आंदोलन और आम भारतीयों के मन में विदेशी सत्ता को उखाड़ फैंकने के जज्बे में हो रही वृद्धि इत्यादि कुछ ऐसे कारण थे, जिनसे अंग्रेज शासक भयभीत होने लगे. अतः इस अवसर पर उन्हें भारतीयों की मदद की जरूरत महसूस हुई. स्वाभाविक ही अंग्रेजों को सशस्त्र क्रांति के संचालकों से मदद की कोई उम्मीद नहीं थी. व्यापारी बुद्धि वाले अंग्रेज शासक इस सच्चाई को भलीभांति जानते थेइसलिए उन्होंने अपने (ए.ओ.ह्यूम) द्वारा गठित की गई कांग्रेस से सहायता की उम्मीद बांध ली. अंग्रेज शासकों ने यह भ्रम फैला दिया कि विश्वयुद्ध में अंग्रेजों की जीत होने के बाद भारत को उपनिवेश-राज्य (डोमिनियन स्टेट) का दर्जा दे दिया जाएगा. विदेशी शासकों की यह चाल सफल रही. कांग्रेस के दोनों ही धड़े उस भ्रमजाल में फंस गए.

डॉक्टर साहब का विचार था कि ब्रिटेन की उस समय कमजोर सैन्य शक्ति का फायदा उठाना चाहिए और देशव्यापी सशस्त्र क्रांति का एक संगठित प्रयास करना चाहिए. डॉक्टर हेडगेवार ने कई दिनों तक चर्चा करके कांग्रेस के दोनों धड़ों के नेताओं को सहमत करने की कोशिश कीपरन्तु इन पर न जाने क्यों इस मौके पर अंग्रेजों की सहायता करके - कुछ न कुछ तो प्राप्त कर ही लेंगे - का भूत सवार हो गया. यह भूत उस समय उतरा, जब अंग्रेजों ने अपनी विजय के बाद भारतीयों को कुछ देने के बजाए अपने शिकंजे को और ज्यादा कस दिया.

संगठित सशस्त्र क्रांति का निर्णय

डॉक्टर हेडगेवार कांग्रेस के उदारवादी नेताओं के इस व्यवहार से नाराज तो हुए परन्तु निराश नहीं हुए. उन्होंने देशव्यापी संगठित सशस्त्र विद्रोह का निर्णय किया और इसकी तैयारियों में जुट गए. विप्लवी क्रांतिकारी डॉक्टर हेडगेवार द्वारा शुरु होने वाले भावी विप्लव में इनके एक बालपन के साथी भाऊजी कांवरे ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और उधर विदेशों में क्रांति की अलख जगा रहे रासबिहारी बोस भी इस महाविप्लव की सफलता के लिए काम में जुट गए. डॉक्टर साहब और उनके साथियों ने 1916 के प्रारम्भिक दिनों में ही सशस्त्र क्रांति को सफल करने हेतु सभी प्रकार के साधन जुटाने के लिए मध्यप्रदेश और अन्य प्रांतों का प्रवास शुरु कर दिया.

डॉक्टर जी के मध्य प्रांतबंगाल और पंजाब के क्रांतिकारी नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध पहले से ही थे. कई युवकों को सशस्त्र क्रांति के लिए तैयार करने हेतु अनेक प्रकार के प्रयास किए गए. कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंचन प्रारम्भ किए गए. इसी तरह व्यायामशालाओं तथा वाचनालयों की स्थापना करके युवकों को सशस्त्र क्रांति का प्रशिक्षण दिया जाने लगा. जाहिर है, इस तरह के प्रयासों का एक मंतव्य प्रशासन और पुलिस को भ्रमित करना भी था. इन केन्द्रों में युवकों को साहसत्याग और क्षमता के अधार पर भर्ती किया जाता था. युवा क्रांतिकारियों को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय की वीरतापूर्ण कथाओंशिवाजी महाराज के जीवनचरित्र तथा अनुशीलन समिति के क्रांतिकारियों के साहसिक कार्यों की जानकारी दी जाती थी.

प्रखर राष्ट्रभक्ति की घुट्टी पिलाकर डॉक्टर साहब ने बहुत थोड़े समय में ही लगभग 200 क्रांतिकारियों को अपने साथ जोड़ लिया. इन्ही युवकों को बाहर के प्रांतों में क्रांतिकारी दलों के गठन का काम सौंपा गया. डॉक्टर हेडगेवार ने करीब 25 युवकों को वर्धा के एक अपने पुराने सहयोगी गंगा प्रसाद के नेतृत्व में उत्तर भारत के प्रांतों में सशस्त्र क्रांति की गतिविधियों के संचालन हेतु भेजा. इस व्यवस्था के लिए आवश्यक धन डॉक्टर साहब ने नागपुर में ही एकत्रित कर लिया था. नागपुर में ही रहने वाले डॉक्टर साहब के अनेक मित्र जो विद्वान तथा पुस्तक प्रेमी थे, उनके घरों में रखी पुस्तकों की अलमारियों तथा बक्सों में अब पिस्तोल बम तथा गोला बारूद रखे जाने लगे. नागपुर के निकट कामटी नामक सैन्य छावनी से शस्त्र प्राप्त करने की व्यवस्था भी कर ली गई.

ब्रिटिश साम्राज्यवाद के प्रति डॉक्टर हेडगेवार का दृष्टिकोण तथा अंग्रेज शासकों को किसी भी ढंग से घुटने टेकने पर मजबूर कर देने की उनकी गहरी सोच का आभास हो जाता है. डॉक्टर हेडगेवार जीवनभर अंग्रेजों की वफादारी करने वाले नेताओं की समझौतावादी नीतियों को अस्वीकार करते रहे. डॉक्टर हेडगेवार का यह प्रयास अंग्रेजी शासन के विरुद्ध लड़ा जाने वाला दूसरा स्वतंत्रता संग्राम था. 1857 का स्वतंत्रता संग्राम बहादुरशाह जफर जैसे कमजोर नेतृत्व तथा अंग्रेजों की दमनकारी/विभेदकारी रणनीति की वजह से राजनीतिक दृष्टि से विफल हो गया था. परन्तु 1917-18 का यह स्वतंत्रता आंदोलन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं द्वारा विश्वयुद्ध में फंसे अंग्रेजों का साथ देने से बिना लड़े ही विफल हो गया. कांग्रेस के इस व्यवहार से भारत में अंग्रेजों के उखड़ते साम्राज्य के पांव पुनः जम गएजिन्हें हिलाने के लिए 30 वर्ष और लग गए.

फौलादी इरादों में कमी नहीं

सशस्त्र क्रांति के द्वारा विदेशी हुकूमत के खिलाफ 1857 जैसे महाविप्लव का विचार और पूरी तैयारी जब अपने निर्धारित लक्ष्य को भेद नहीं सकीतो भी डॉक्टर हेडगेवार के जीवनोद्देश्य में कोई कमी नहीं आई. जिस विश्वाससाहस और सूझबूझ के साथ उन्होंने शस्त्रों और युवकों को एकत्रित करके अंग्रेजों के साथ युद्ध की तैयारी की थीउसी सूझबूझ के साथ डॉक्टर हेडगेवार ने सब कुछ शीघ्रता से निपटाकर/ समेटकर अपने साथ जुड़े देशभक्त क्रांतिकारियों को अंग्रेजों के कोपभाजन से बचा लिया.

सशस्त्र क्रांति के नेताओं ने डॉक्टर हेडगेवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महाविप्लव के लिए एकत्र किए गए साजो/सामान और अंग्रेजों के हाथ लग सकने वाले दस्तावेजों को इस तरह से किनारे कर दिया कि प्रशासनिक अधिकारी सर पटकते रह गए, किसी के हाथ कुछ नहीं लगा. सारे महाविप्लव की तैयारी को गुप्त रखने का लाभ तो हुआ परन्तु एक नुकसान यह भी हुआ, जिसका आज अनुभव किया जा रहा है कि बहुत गहरी और गुप्त ब्रिटिश विरोधी जंग की तैयारी इतिहास के पन्नों से भी नदारद हो गई.
.......................शेष कल.
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार तथा स्तंभकार है )

Comments

Popular posts from this blog

कश्मीर : अतीत से आज तक – भाग एक

धर्म-रक्षक आध्यात्मिक कश्मीर नरेन्द्र सहगल पिछले अनेक वर्षों से मजहबी कट्टरपन , भारत विरोध और हिंसक जिहाद के संस्कारों में पल कर बड़ी हुई कश्मीर घाटी की युवा पीढ़ी को भारत की मुख्य राष्ट्रीय धारा में लाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है । इसके लिए कश्मीर के उज्ज्वल अतीत का इतिहास पढ़ाया जाना अतिआवश्यक है । तभी युवा कश्मीरियों को सनातन (वास्तविक) कश्मीरियत का ज्ञान होगा और वे हिंसक जिहाद के अमानवीय मक्कड़जाल से बाहर निकलकर अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ सकेंगे । नीलमत पुराण में स्पष्ट वर्णन मिलता है कि भारत का प्राय: सारा क्षेत्र एक भयानक जलप्रलय के परिणाम स्वरूप पानी से भर गया था । कालान्तर में भारत के सभी क्षेत्र पानी निकल जाने के कारण जीवन यापन के योग्य हो गए । परंतु भारत के उत्तर में हिमालय की गोद में एक विशाल क्षेत्र अभी भी जलमग्न ही था । इस अथाह जल ने एक बहुत बड़ी झील का आकार ले लिया । कश्यप मुनि ने बसाया कश्मीर तत्पश्चात् इस झील में ज्वालामुखी फटने जैसी क्रिया हुई । झील के किनारे वाली पर्वतीय चोटियों में अनेक दरारें पड़ने से सारा पानी बाहर निकल गया ।...

अज्ञात स्वतंत्रता सेनानी : डॉक्टर हेडगेवार – 9

नरेंद्र सहगल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,  अनुशीलन समिति समेत कई क्रांतिकारी दलों ,  विभिन्न संस्थाओं , लगभग 30 छोटी बड़ी परिषदों/मंडलों ,  समाचार पत्रों , आंदोलनों ,  सत्याग्रहों और व्यायामशालाओं की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा एक वर्ष की सश्रम जेल यात्रा करने के पश्चात डॉक्टर हेडगेवार ने एक ऐतिहासिक शक्ति सम्पन्न और आत्मनिर्भर हिन्दू संगठन बनाने के निश्चय को व्यवहार में परिणत करने का निर्णय ले लिया. विदेशियों के प्रतिकार के लिए स्वदेशियों का संगठन. विक्रमी सम्वत  1982  की विजयादशमी  27  सितम्बर 1925  को डॉक्टर जी ने अपने घर पर विश्वस्त सहयोगियों को बुलाया. इस एक ही बैठक में थोड़ा विचार करते हुए घोषणा कर दी  ‘ हम लोग आज से संघ प्रारम्भ कर रहे हैं ’ . अतः यह कहने में कोई भी अतिश्य योक्ति नहीं होगी कि यही बैठक आज के अति विशाल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रथम शाखा/बैठक थी. वैभवशाली राष्ट्र के लिए संघ की स्थापना सभी के विचार सुनने के पश्चात डॉक्टर जी ने बहुत ही नपे तुले और संक्षिप्त भाषण में स्पष्ट किया कि स...

अज्ञात स्वतंत्रता सेनानी : डॉक्टर हेडगेवार – 12

नरेंद्र सहगल 14  फरवरी  1930  को अपने दूसरे कारावास से मुक्त होकर डॉक्टर हेडगेवार ने पुनः सरसंघचालक का दायित्व सम्भाला और संघ कार्य को देशव्यापी स्वरूप देने के लिए दिन-रात जुट गए. अब डॉक्टर जी की शारीरिक ,  मानसिक एवं बौद्धिक शक्तियां संघ-स्वयंसेवकों के शारीरिक ,  मानसिक तथा बौद्धिक विकास में लगने लगीं. स्वभाव से परिश्रमी ,  मन से दृढ़ निश्चयी और बुद्धि से चतुर इस महापुरुष ने अपने स्वास्थ्य की तनिक भी चिंता न करते हुए  ‘ हिन्दू-राष्ट्र ’  भारत एवं  ‘ हिन्दू संगठन ’  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ध्येय पर दृष्टि जमाकर अहोरात्र साधना का श्रीगणेश कर दिया. प्रेरणादायक तपस्वी दिनचर्य अस्वस्थ शरीर के साथ निरंतर प्रवास. दोपहर  2  बजे भोजन ,  रात्रि  2  बजे तक बैठकों का तांता , विभिन्न स्थानों पर जाकर अनेक प्रकार के विचारों के व्यक्तियों से मिलना ,  संघ विरोधी लोगों को शांतिपूर्वक सुनकर उनके तर्कों को ध्यान से समझना और युवक स्वयंसेवकों को प्रचारक के रूप में बाहर जाने की प्रेरणा देना इत्यादि कार्य डॉक्...